नई दिल्ली,(ईएमएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट यूजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली स्लिप है, इसे प्रवेश पत्र नहीं माना जाए। विस्तृत एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एजेंसी के अनुसार सिटी स्लिप समय से पहले जारी करने का उद्देश्य अभ्यर्थियों को यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त समय देना है। उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था, जिसके चलते लाखों छात्र परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। हिदायत/ईएमएस 07जून26