क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


- मराठा समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बिलासपुर (ईएमएस)। मराठा समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज का 352वां राज्याभिषेक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समाज के अध्यक्ष शशांक चौहान ने बताया कि इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन और दुग्धाभिषेक किया गया।कार्यक्रम के तहत बृहस्पति बाजार स्थित शिवाजी चौक, टाउन हॉल परिसर तथा आई तुळजा भवानी मंदिर में स्थापित शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर दूध से अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद समाज के सदस्य एकत्रित होकर सामूहिक आरती में शामिल हुए और महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सामूहिक आरती में जुटे समाजजन आई तुळजा भवानी मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिला मातृशक्तियां तथा युवा मराठा सेना के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और आरती के पश्चात भोग प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं और युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी राज्याभिषेक उत्सव के दौरान महिला मातृशक्तियों और युवा मराठा सेना के सदस्यों की विशेष सहभागिता देखने को मिली। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण के आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में मराठा समाज के सम्मानित सदस्य, महिला शक्ति और युवा वर्ग की उपस्थिति रही। - 07 जून 2026