क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


:: आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी आवाज; 450 गांवों के प्रबुद्ध जन और बाल प्रतिभाएं सम्मानित :: इंदौर (ईएमएस)। राजपूत समाज को वर्तमान स्थिति और समय की मांग के अनुसार नई पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना होगा। जब हमारी युवा पीढ़ी महापुरुषों के शौर्य से वाकिफ होगी, तभी समाज सशक्त आकार ले सकेगा। आज मोबाइल के सकारात्मक उपयोग और सामाजिक जागृति की महती आवश्यकता है। यह प्रबुद्ध विचार आनंद मोहन माथुर सभागृह में आयोजित भव्य राजपूत महासम्मेलन में समाज के वरिष्ठ विचारकों ने व्यक्त किए। सर्व राजपूत समाज धार्मिक एवं परमर्थक ट्रस्ट तथा जिला राजपूत समाज धार (ग्रामीण) व इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह महाकुंभ 5 घंटे से अधिक चला। इसमें 450 गांवों के 2000 से अधिक राजपूत सरदारों ने सहभागिता की। दोपहर में आयोजित भव्य सहभोज में 3000 से ज्यादा लोग उपस्थित थे। इस दौरान पूरा पूर्वी क्षेत्र केसरिया पताकाओं से सराबोर नजर आया और चित्तौड़गढ़ दुर्ग सहित महापुरुषों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। :: समाज की विभिन्न प्रतिभाओं और मार्गदर्शकों का हुआ सम्मान :: आयोजन समिति के बनेसिंह तवर, कमलेश्वर सिंह सिसोदिया, किशोर सिंह पवार एवं हवन सिंह चावड़ा ने बताया कि सम्मेलन में समाज के वरिष्ठों, सैन्य अधिकारियों, प्रशासनिक अफसरों और दहेज मुक्त विवाह कराने वाले आदर्श परिवारों सहित 250 से अधिक प्रतिभाओं को महाराणा प्रताप गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से तूफान सिंह तंवर, मंगू सिंह पहलवान, पप्पू सिंह सोलंकी, मोहन सिंह पवार, नगजीसिंह पवार, बाबू सिंह सिहासा, गुमान सिंह पवार, पवन सिंह चावड़ा, शेरसिंह पवार, धनसिंह चौहान, यशवंत सिंह पवार, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, जितेंद्र सिंह चौहान, सतीश चौहान, प्रहलाद सिंह बुडानिया, सोनाली चौहान, इंदर सिंह चावड़ा, साक्षी सिंह राठौड़ तथा पार्षद निरंजन सिंह चौहान व राजू भदोरिया शामिल रहे। साथ ही 80% से अधिक अंक लाने वाली 40 से ज्यादा बाल प्रतिभाओं का भी गौरव किया गया। :: दिग्गज हस्तियों की रही गरिमामयी मौजूदगी :: महासम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा थे, जबकि अध्यक्षता महाराणा प्रताप बोर्ड के अध्यक्ष केशव सिंह भदोरिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजनारायण सिंह पूर्णि, राजेंद्र सिंह सोलंकी, राजपाल सिंह सिसोदिया, श्रवण सिंह चावड़ा, उत्तम पाल सिंह पूर्णि, कृष्णा सिंह पटेल और अर्जुन सिंह बगड़दा उपस्थित रहे। स्वागत दुलेसिंह राठौर व दिलीप सिंह ने किया। संचालन कृष्णा सिंह चावड़ा ने किया एवं आभार अजय सिंह पवार ने माना। इस अवसर पर समाज ने सामाजिक समरसता, आरक्षण का आधार आर्थिक करने, हर मेड़ पर वृक्षारोपण करने तथा खर्चीली शादियों व व्यसनों से दूर रहने का सामूहिक संकल्प लिया।