बिलासपुर (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा आयोजित समारोह में नगर के वरिष्ठ गीतकार एवं कवि मनोहर दास मानिकपुरी को छत्तीसगढ़ गीतकार विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से साहित्य और सांस्कृतिक जगत में खुशी की लहर है। मनोहर दास मानिकपुरी छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकारों में शामिल हैं। उनके रचित गीतों का प्रसारण आकाशवाणी सहित विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर होता रहा है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और जनभावनाओं को अभिव्यक्ति दी है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ गीतकार विभूषण सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों, कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। - 07 जून 2026