क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस)। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर कैट की सत्र 2026-28 के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। 2 जून को आयोजित 19 सदस्यीय संस्थापक सदस्यों की कोर टीम ने तीनों पदों पर 2 एवं 3 व्यक्तियों का पैनल बनाया था, जिसे कोर टीम की बैठक में मनोनयन कर घेाषित किया गया। जिला संयोजक दिलीप पंजवानी ने सभी सदस्यों के नाम एकत्रित किये और पूर्ण निष्पक्षता के साथ अध्यक्ष पद पर मुकेश अग्रवाल (मारवाड़ी) को चयनित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े है। विश्व हिन्दू परिषद, वैश्य फाउंडेशन, रोटरी अंतर्राष्ट्रीय, अग्रवाल मारवाड़ी समाज मुरार के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र महाराजपुरा में व्यवसाय एवं एसोसिएशन में उपाध्यक्ष है। उनकी सक्रिय भागीदारी से कैट को नई ऊंचाई मिलेगी इसलिये सभी सदस्यों ने उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की। कैट के जिला महामंत्री के रूप में जीवाजी क्लब, चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी के सदस्य रहे रामकुमार गोयल को सदस्यों ने मनोनीत किया। कोषाध्यक्ष के रूप में नितिन गोयल (संजय कॉम्पलेक्स) का चयन किया गया। पदाधिकारियों के मनोनयन पर रवि गुप्ता, दीपक पमनानी, मयूर गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया। संचालन दिलीप पंजवानी ने किया एवं आभार प्रदर्शन यूथ विंग अध्यक्ष अंशुल तपा द्वारा माना गया। कैट की मनोनयन सभा में लगभग 50 से अधिक कोर सदस्य उपस्थित थे और सभी ने नई टीम का पुष्पहारों से स्वागत किया और आगामी समय में कैट को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने के लिये संकल्प दोहराया।