क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। कोल विधायक ने अतरौली में हुए एनकाउंटर को पुलिस की एक बड़ी कामयाबी बताया। उनकी यह वीडियो ऐसे समय में सामने आई है जब जिला मजिस्ट्रेट अलीगढ़ अविनाश कुमार के आदेश पर मुठभेड़ मजिस्ट्रियल जांच शुरू हुई है। अभी दो बदमाशों के एनकाउंटर हुए थे। एक बदमाश ने एक बहनजी के कुंडल उतरवा लिए थे। पांच दिन के अंदर उनका एनकाउंटर करके अल्लाह मियां के पास भेज दिया हमने, मालूम है कि नहीं मालूम है, आपको। कभी ऐसा देखा था कि एक चोर को सजा मौत की मिली हो। ये है योगी-मोदी सरकार। कोल विधायक अनिल पाराशर का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने अतरौली में हुए एनकाउंटर को एक बड़ी कामयाबी बताया। उनकी यह वीडियो ऐसे समय में सामने आई है जब जिला मजिस्ट्रेट अलीगढ़ अविनाश कुमार के आदेश पर मुठभेड़ मजिस्ट्रियल जांच शुरू हुई है। दरअसल बुलंदशहर निवासी मोमीन और हापुड़ निवासी रजा मोहम्मद 24 मई की शाम हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ये बदमाश अलीगढ़ के अलग-अलग देहात में महिलाओं से लूट को अंजाम दे रहे थे। विधायक अनिल पाराशर ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में न लिया जाए, क्योंकि उन्होंने यह बात किसी जाति, धर्म या संप्रदाय को लेकर नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाले अपराधियों के संबंध में कही थी। ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 07 जून 2026