रायसेन (ईएमएस)। रायसेन में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के तहत संडेज ऑन साइकिल अभियान के अंतर्गतसाइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, साइकिल चलाने को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। रैली की शुरुआत सागर रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ हुई। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया। शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी रैली रैली उत्कृष्ट विद्यालय से शुरू होकर बिजली कंपनी कार्यालय, मुखर्जी नगर और पोस्ट ऑफिस मार्ग से होते हुए करीब दो किलोमीटर का सफर तय कर दशहरा मैदान स्थित खेल स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ईंधन बचाने,प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। एसडीएम मनीष शर्मा ने बताया कि मानसून सत्र की शुरुआत के साथ जिले में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। रैली से पहले विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। ल्लेखनीय है कि फिट इंडिया मिशन के तहत देशभर में संडेज ऑन साइकिल अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य साइकिलिंग को जनआंदोलन का स्वरूप देना और अधिकतमजनभागीदारी सुनिश्चित करना है। रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ईएमएस/मोहने/ 07 जून 2026