क्षेत्रीय
07-Jun-2026


सीहोर (ईएमएस)। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाए गये कलस्टरों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की बिल, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। 08 जून को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर अभियान के अंतर्गत 08 जून को सीहोर संभाग अंतर्गत ग्राम जमोनिया तालाब, शिकारपुर, मुस्करा, पडली, सीहोर शहर के वार्ड 19, वार्ड 10 एवं आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम शेखुखेड़ा, बेदाखेड़ी, आष्टा शहर के वार्ड नं. 08, ग्राम किल्लोद में शिविर लगाए जायेंगे ईएमएस/ विमल जैन / 07 जून 2026