क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


मंडला (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत सकवाह रामबाग में सूरजकुंड मंदिर के पास फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी प्रफुल्ल मिश्रा ने उपस्थित लोगों को जन्मदिन, शुभ अवसर और पूर्वजों की याद में अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में पीपल, नीम, बरगद जैसे वृक्षों को पवित्र माना गया है और वैज्ञानिक रूप से ये ऑक्सीजन देते हैं, मिट्टी को बांधती हैं तथा भूजल स्तर बनाए रखने में मदद करती हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी, जनपद सदस्य अर्चना कछवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोरावर सिंह, सरपंच रश्मि उइके, सीईओ मती प्रतिमा शुक्ला, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुपम दुबे, स्वच्छ भारत मिशन की बीसी रश्मि वर्मा, सचिव शोभाराम रघुवंशी और सहायक सचिव कन्हैया लाल कछवाहा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ईएमएस/मोहने/ 07 जून 2026