राष्ट्रीय
07-Jun-2026


नई दिल्ली(ईएमएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात की। बैठक के दौरान भारत और नेपाल के बीच यूपीआई और नेपाल के नेशनल पेमेंट सिस्टम को जोड़ा गया। इससे दोनों देशों के लोगों के लिए सीमा पार पैसा भेजना आसान होगा। भारत ने 2015 के भूकंप के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत नेपाल को 72 हेल्थ फैसिलिटी और 12 सांस्कृतिक विरासत परियोजनियां भी सौंपीं। इसके अलावा काठमांडू यूनिवर्सिटी और भारत की ‘डिजिटल इंडिया भाषिणी’ के बीच समझौता हुआ। इसके तहत नेपाल के लिए वॉइस फस्र्ट भाषा ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। विनोद उपाध्याय / 07 जून, 2026