क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


नसरूल्लागंज-भैरूंदा (ईएमएस)। धैर्य, कठिन परिश्रम,दृढ़ संकल्प और उचित मार्गदर्शन के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है ऐसा ही कुछ संभव करके दिखाया है। श्री कमलाशंकर-उर्मिला यादव जी की होनहार बिटिया, कुमारी शीतल यादव , ग्राम खिल्लीखेड़ा ओबेदुल्लागंज ने अपनी अथक मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारत सरकार की दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। शीतल ने न केवल *ऑल इंडिया जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एवं ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट* में सफलता प्राप्त की, बल्कि पूरे *भारत में 348वीं रैंक* हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है। इस उपलब्धि के साथ शीतल ने राष्ट्रीय महत्त्व के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश की पात्रता प्राप्त कर ली है तथा उसे *राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्री* जैसे राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थानों से ऑफर लेटर भी प्राप्त हुए हैं। शीतल की यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा है जो छोटे गांवों और सीमित संसाधनों से आते हैं। उसने यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता किसी बड़े शहर या विशेष परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती; यदि स्वयं पर विश्वास, कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। शीतल ने बताया की उन्होंने अपनी jee की तैयारी विज्ञानं, इंस्टीट्यूट आफ साइंस भैरुंदा से की है और उनकी इस सफलता का श्रेय वो अपने सर अंकित यादव और अपने माता पिताजी को देते हुए कहती हैं कि दृढ़ संकल्प एवं इच्छा शक्ति के साथ सही मार्गदर्शक हो तो आपकी मेहनत को कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। शीतल की इस शानदार उपलब्धि पर ग्रामवासियों, परिजनों, इष्टमित्रों एवं गुरुजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।