ननर्मदापुरम (ईएमएस)। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बनखेड़ी जनपद पंचायत प्रांगण में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। संडेज ऑन साइकिल अभियान के तहत आयोजित इस रैली में सामूहिक सहभागिता और जनभागीदारी के साथ स्वस्थ, फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। रैली जनपद पंचायत कार्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर आईडीएफसी बैंक, बाचावनी तिगड्डा होते हुए पुनः जनपद पंचायत प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जनपद सीईओ रीना कुमारीया के नेतृत्व में समस्त जनपद स्टाफ, शिक्षकगण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।