क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


- छात्रों और नागरिकों ने चलाकर दिया फिटनेस का संदेश दिया मंडला (ईएमएस)। मंडला में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 148वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और मंडला साइकिल क्लब (एमसीसी) ने रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली का मुख्य उद्देश्य साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। रैली कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि के निर्देशन में आयोजित की गई। वाहिनी मुख्यालय परिसर से शुरू होकर रैली मंडला शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी। इसमें सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों, मंडला साइकिल क्लब के सदस्यों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि ने साइकिल के नियमित उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रखती है, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करके पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने सभी नागरिकों से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह, उप कमांडेंट मनोरंजन कुमार, सहायक कमांडेंट मनोरमा सिंह और सूबेदार मेजर लाल बहादुर थापा सहित कई अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। इस साइकिल रैली के जरिए से आमजन तक स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश सफलतापूर्वक पहुंचाया गया। ईएमएस/मोहने/ 07 जून 2026