फिरोजाबाद(ईएमएस)उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में प्रदेश के धार्मिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के जीर्णोद्धार की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा ग्राम रजौरा में स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम के प्रांगण में 146.93 लाख की विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ । इस अवसर पर संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के ऐतिहासिक आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और वहां पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है इसी कड़ी में श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 146.93 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, इस बजट के माध्यम से आश्रम परिसर में आने वाले स्थानीय और दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक जन सुविधा, बैठने की उत्तम व्यवस्था, सड़क पहुंच मार्ग और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे संपूर्ण परिसर का वातावरण सुगम और सुवास्थित हो सके। इस अवसर पर मंत्री द्वारा गुदरिया महाराज के मंदिर प्रांगण में जाकर उनके दर्शन भी किए गए और विधिवत पूजा अर्चना भी की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत आदि भी उपस्थित रहे। ए. शर्मा/ईएमएस