क्षेत्रीय
07-Jun-2026


छिंदवाड़ा.पांढुर्ना के समीप ग्राम लेनडोरी में रविवार का तीन आवारा कुत्तों ने चीतल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। चीतल पानी की तलाश में जंगल से भटककर किसान प्रमोद रोडले के खेत में आया था। इसी दौरान आसपास क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। इस दौरान चीतल ने उसे कई जगह से काट लिया। इसकी सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। उसे पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। चीतल के शरीर में घाव है। पशु चिकित्सक इसका इलाज कर रहे है। ईएमएस/ मोहने/ 07 जून /2026