क्षेत्रीय
08-Jun-2026


कांकेर(ईएमएस)। जिले के सरोना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से अंग्रेजी शराब की 32 बोतलें बरामद की गई हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 3,840 रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनेसरा के भर्रीपारा निवासी चंद्रहास नेताम अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 32 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)08 जून 2026