मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल, मुंबई मंडल, विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों सीएसएमटी-चुनाभट्टी/बांद्रा स्टेशनों के बीच हार्बर लाइन पर आज रविवार को मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा, विवरण इस प्रकार हैं- * सीएसएमटी से चुनाभट्टी/बांद्रा तक डाउन हार्बर लाइन 11.40 बजे से 16.40 बजे तक और चुनाभट्टी/बांद्रा से* *सीएसएमटी तक अप हार्बर लाइन 11.10 बजे से 16.10 बजे तक सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं 11.16 बजे से 16.47 बजे तक और सीएसएमटी से बांद्रा/गोरेगांव जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं 10.48 बजे से 16.43 बजे तक निलंबित रहेंगी। अप हार्बर लाइन पर पनवेल/बेलापुर/वाशी से चलने वाली सीएसएमटी ट्रेनें 09.53 बजे से 15.20 बजे तक और गोरेगांव/बांद्रा से चलने वाली सीएसएमटी ट्रेनें 10.45 बजे से 17.13 बजे तक निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच हर 20 मिनट पर विशेष ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर लाइन के यात्री 10 बजे से 18 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा कर सकते हैं। * मेन लाइन पर सीएसएमटी से कल्याण के बीच दिन के समय कोई मेगा ब्लॉक नहीं लिया जाएगा। मध्य रेल प्रशासन ने कहा है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों से असुविधा के लिए सहयोग करने का अनुरोध है। संतोष झा- १३ जून/२०२६/ईएमएस