खेल
09-Jun-2026


लंदन (ईएमएस)। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ यहां पहले ही टेस्ट में मिली करारी कार के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्लयूटीसी) अंक तालिका में नीचे आई है। इस हार के बाद कीवी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान से चौथे पायदान पर फिसल गयी है। इससे उसके फाइनल की राह भी कठिन हो गयी है। इस हार के बाद कीवी टीम डब्लयूटीसी अंक तालिका में अब अपने चार मैचों में 58.33 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि पहले वह शीर्ष दो में शामिल थी। वहीं तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भी इंग्लैंड की टीम अभी भी सातवें स्थान पर है। उसे अब तक खेले गए 11 मैचों में से केवल चार में जीत मिली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, जिसने अपने आठ मैचों में से सात में जीत दर्ज की है। दूसरे पर दक्षिण अफ्रीका ओर तीसरे पर श्रीलंका हैपांचवे पर बंग्लादेश वहीं छठे पर भारतीय टीम है। ईएमएस 09जून 2026