10-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अमृत फेज़ 2.0 के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष जोर देते हुए निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों को स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। ​रोड री-स्टोरेशन प्राथमिकता पर........ ​निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के बाद प्रभावित हुई सड़कों के री-स्टोरेशन अर्थात सड़क मरम्मत के कार्यों को तेज गति से पूर्ण किया जाए| उन्होंने शहर की दो उच्च स्तरीय पानी की टंकियों का निर्माण कार्य भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ​निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि समय-सीमा के भीतर काम पूरा न होने और गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ​समीक्षा बैठक में अशफाक परवेज कुरैशी अपर आयुक्त,​कमलेश श्रीवास्तव अधीक्षण यंत्री,​राजेश खंपरिया सहायक यंत्री अंकुर नाग व अन्य तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 10 जून 2026/ 04.39