क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय आज बुधवार को दतिया जिले के प्रवास पर रहीं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने बसई क्षेत्र पहुंचकर वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा ग्राम उर्दना में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लिया। सांसद श्रीमती संध्या राय ने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।