क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक उपायुक्त श्री मुकेश बंसल, सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल, नोडल अधिकारी मदाखलत केशव चौहान, सहायक यंत्री रामबाबू दिनकर, श्रीमती अभिलाषा बघेल, भवन अधिकारी श्री पवन शर्मा, नोडल अधिकारी भंडार अंकुर गुप्ता, नोडल अधिकारी फायर उमंग प्रधान, क्षेत्राधिकारी आशीष राजपूत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बाल भवन सभागार में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए निर्देश दिए सभी आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण कर लें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लाइटिंग, टेंट व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, फायर सेफ्टी, चलित शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की।