अंतर्राष्ट्रीय
कराची(ईएमएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को पाकिस्तानी सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने बताया कि हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हेलिकॉप्टर मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। सेना ने अभी यह नहीं बताया है कि हेलिकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे। हादसे के बाद बचाव और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विनोद उपाध्याय / 10 जून, 2026