- 30 हजार का नशीला माल जप्त, नेटवर्क के तार खंगाल रही पुलिस भोपाल(ईएमएस)। शहर की टीला थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को उस समय धर दबोचा जब वह माल की डिलेवरी देने की फिराक में ग्राहक का इंतेजार कर रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 30 हजार कीमत का 1.26 किलो गांजा जप्त किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 8 जून को मुखबिर से सूचना मिली की इलाके में स्थित हरिजन बस्ती में एक संदिग्ध व्यक्ति थैले में नशीला पदार्थ लेकर खड़ा किसी का इंतेजार कर रहा है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शाहिद खान पिता मुबीन खान (47) निवासी करीम बक्श कलोनी छोला मंदिर रोड थाना गौतम नगर के रुप में हुई। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर उसमें 1.267 किलो गांजा रखा मिला। पुलिस ने माल को जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की पकड़ाये गये आरोपी के खिलाफ थाना बैरागढ़, रातीबड़, गौतम नगर, टीलाजमालपुरा में नशीले पदार्थ की तस्करी सहित अन्य धाराओ के पॉच अपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है। पुलिस उससे गांजा तस्करी के नेटवर्क के संबध में आगे की पूछताछ कर रही है। जुनेद / 11 जून