- 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन के विरुद्ध नियमित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 10 जून 2026 को खनिज विभाग एवं होमगार्ड बल द्वारा फोरलेन ग्राम चंद्रपुरा में एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं मालाखेड़ी से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रेत का अवैध परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना देहात की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त कार्यवाही में पिंकी चौहान खनि निरीक्षक, कृष्ण कांत परस्ते प्र. खनि निरीक्षक, हेमंत राज खनि पाही एवं होम गार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त वाहनों के विरुद्ध म. प्र. खनिज ( अवैध, परिवहन एवं भंडारण का निवारण ) नियम 2022 के प्रावधान अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 11 जून 2026