क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। मायापुरी में स्टील कटिंग एवं पैकिंग सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में आग पहली और दूसरी मंजिल पर फैल गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, लगभग 500 वर्ग गज क्षेत्र में बनी यह इमारत बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिलों वाली है, जिसमें कुछ हिस्से अस्थायी तथा कुछ स्थायी निर्माण के हैं। आग की तीव्रता के कारण भवन का कुछ हिस्सा भी ढह गया। मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साथ ही आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं चल सका है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/ जून /2026