मुरैना ( ईएमएस ) | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा के तहत कलेक्टर ने 11 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे ए.बी. रोड स्थित नवीन ईवीएम वेयरहाउस, मुरैना का त्रैमासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस को नियमानुसार खोला गया तथा वहां सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीलों की स्थिति, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन संभाग मुरैना तथा नोडल अधिकारी (ईवीएम) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।