मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को भारतीय रुपया 55 पैसे की गिरावट के साथ ही 95.50 पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया 32 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.57 पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार पर दबाव है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा की निरंतर निकासी, घरेलू शेयर बाजारों के कमजोर रुख और डॉलर में मामूली मजबूती से भी रुपये पर दबाव आया है। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.55 प्रति डॉलर पर खुला और फिर टूटकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले रुपया बुधवार को 16 पैसे की बढ़त के साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.25 पर बंद हुआ था। ईएमएस 11जून 2026