11-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) निराश्रित सेवा आश्रम पितृ पर्वत पर सुप्रीम ग्रुप द्वारा एक भावनात्मक मानवसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय फेडरेशन के स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में मनोज डंक ने बताया मानवसेवा के तहत आश्रम में भोजन टेबल, पलंग, वॉकर, व्हीलचेयर, पेड पैकेट, भोजन सामग्री एवं बुजुर्गों के लिए 50 कुर्सियों सहित 1 लाख रुपए की सामग्री भेंट की गई। वहीं ग्रुप द्वारा अन्य आवश्यक सामग्री भी भेंट करने की बात कही। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा ने सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला और हर तीन माह में मानवसेवा करने का लक्ष्य रखा। कमलेश कोठारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मानवसेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया। कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष विनोद डॉली पटवा ने सभी का स्वागत किया। आनंद पुरोहित/ 11 जून 2026