11-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. शरद चंद्र दिंडोरकर को वैश्य महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने की। संगठन ने कहा कि अपने कार्य क्षेत्र में डॉ. दिंडोरकर निश्चित ही सहयोगियों के साथ मिलकर समाजसेवा के इस अनूठे प्रयास में योगदान देंगे। संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करने की अपेक्षा जताई है। डॉ. दिंडोरकर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मंशानुरुप जिले में समाज को संगठित एवं मजबूत करने का प्रयास करेंगे। संगठन की मंशानुरुप पंचायत स्तर तक के वैश्य समाजजनों को संगठन से जोड़ा जाएगा। डॉ. दिंडोरकर की नियुक्ति पर निर्मल जैन, बाबूलाल महाजन, कल्याण अग्रवाल, प्रवीण सराफ, बसंत सोनी, राजेश सोनी, चंद्र किशोर गोयल, रामकृष्ण गुप्ता, बद्रीलाल सोनी और कीर्ति जैन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। ईएमएस/नाजिम शेख/ 11 जून 2026