क्षेत्रीय
- घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया । शाजापुर (ईएमएस)। बाइक के अचानक अनियंत्रित होकर खंती में गिर जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुकेश पिता नारायण बाइक से कहीं जा रहा था तभी जिले के मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में बनबोर मार्ग पर गुरूवार शाम करीब 4 बजे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर सीधे खंती में जा गिरी। इस हादसे में मुकेश घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। ईएमएस/ राजेश कलजोरिया/ 11जून 2026