क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


अशोकनगर |(ईएमएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला स्टेडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण वर्ष 2026 हेतु जारी संशोधित कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के द्वितीय चरण में दावे आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 15 जून निर्धारित की गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीएन सिंह द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में विष्णु प्रसाद शर्मा भाजपा, अशोक शर्मा (बड़े भैया) जिला कांग्रेस कमेटी तथा इन्दराज सिंह बहुजन समाज पार्टी उपस्थित रहे। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 11 जून 2026