क्षेत्रीय
अशोकनगर |(ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा गुरूवार को डबल लॉक केंद्र अशोकनगर का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टोकन बुक की क्षमता बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक कृषकों को समिति के सदस्य बनाए जाएं। निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि कृषक सोसायटी समिति का सदस्य है, उस समिति अंतर्गत ही टोकन बुक का चयन करें। उन्होंने कहा कि ई-टोकन बुक उपरांत जो कृषक डबल लॉक केंद्र पर उपस्थित है, सभी के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाएगा। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 11 जून 2026