क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


- परिषद के संचालक मंडल ने सेवा कार्यों को सराहा, बोले- निरंतर जारी रहेगा समाज सेवा का यज्ञ इंदौर (ईएमएस)। अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रवाल परिषद के वर्ष 2025-26 के संचालक मंडल द्वारा परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी मनीष खजांची (सपत्नीक किरण खजांची) का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समाज कल्याण और सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। समारोह में परिषद से जुड़े अनिल गोयल, दिलीप अग्रवाल, शिव जिंदल, राजेश नागोरी, राजेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनीष भाया, विशाल बद्रुका, हुकम अग्रवाल, महेश चौधरी एवं अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्र बंधु परिवार सहित उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने मनीष खजांची के कार्यकाल में हुए सेवा कार्यों की खुले मन से सराहना की। अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में खजांची ने कहा कि वे समाजसेवा के क्षेत्र में अपने पिता कल्याणमल खजांची की प्रेरणा से आए हैं। उनका संकल्प है कि जरूरतमंदों की सेवा का यह यज्ञ हमेशा चलता रहना चाहिए। गौरतलब है कि खजांची परिवार द्वारा गंगाराम चम्पालाल सहायक ट्रस्ट के माध्यम से पिछली चार पीढ़ियों से समाज सेवा का यह महायज्ञ निरंतर चलाया जा रहा है। प्रकाश/11 जून 2026 संलग्न चित्र - इंदौर में अग्रवाल परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष खजांची का सम्मान करते परिषद के सदस्य।