क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


- निगम अमले ने 26 पशुओं को कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही की भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम की गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 26 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के नेहरू नगर, गौतम नगर, कोलार रोड, सनखेड़ी, राजहर्ष कालोनी, चूना भट्टी, कोटरा, भेल क्षेत्र, बूढ़ाखेड़ा, बैरागढ़, करोद चौराहा, हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोद, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल, भानपुर, लालघाटी, स्टेट हैंगर आदि क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 26 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही की जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया। हरि प्रसाद पाल /11 जून, 2026