क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


- ठेले, गन्ने की चरखी, टेबिल, कुर्सी, स्टूल, स्टेण्ड, ड्रम, कैरेड आदि जप्त किये भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में निगम के अमले ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, नाली पर रखी फर्शियां, चाय नाश्ते की दुकानें, सर्विस रोड से दो पहिया, चार पहिया व कंडम वाहन, बांस बल्ली, कबाड़ा, मलमा, सब्जी की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया साथ ही अवैध रूप से बनीं झुग्गी, चबूतरे, शेड तोड़ने की कार्यवाही की। निगम अमले ने गन्ने की चरखी, लाईट के खोके, फायबर कुर्सी, फायबर स्टूल, तिरपाल, लोहे का स्टैण्ड, फायबर ड्रम, फोल्डिंग टेबिल, भट्टी, ठेले, कैरेड, गुमठी आदि को किया जप्त। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को भारत माता चौराहा, सूरज नगर, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, लिंक रोड नं0-01,02,03, 5 नम्बर, न्यू मार्केट बस स्टाप, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, प्रोफेसर कालोनी, रेतघाट, रविन्द्र भवन, प्रभात चौराहा, अषोका गार्डन, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, नवीन नगर, बागसेवनिया, बागसेवनिया मण्डी, अवधपुरी, अमराई, एम्स गेट नं0-2, ईश्वर नगर, दाना पानी रेस्टोरेंट, अरेरा कालोनी, मनीषा मार्केट, एम.पी. नगर डीबी मॉल, एम.पी. नगर जोन-2, 10 नम्बर, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-6, सिंधी कालोनी, भोपाल टॉकीज, पीरगेट, आशाराम तिराहा, अब्बास नगर, लालघाटी चौराहा, स्वागत मैरिज गार्डन आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए लालघाटी स्वागत मैरिज गार्डन के पीछे से 03 कंडम वाहन, एम.पी.नगर जोन 02 से 05 चार पहिया वाहन, प्रोफेसर कालोनी बाम्बे चिल्ड्रन हास्पिटल क्षेत्र से 10 दो पहिया, 05 चार पहिया वाहन तथा 05 चाय नाश्ते की दुकानें, अशोका गार्डन, प्रियदर्शनी नगर व दशहरा मैदान क्षेत्र में अवैध रूप से बनें 01-01 चबूतरें, ई-6 अरेरा कालोनी से नाली पर अवैध रूप से रखी फर्शियां को हटवाया। निगम अमले ने नवीन नगर में 01 अवैध झुग्गी तोड़ी। इसके अलावा बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, बांस बल्ली, कबाड़ा, मलमा, सब्जी की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान हटाने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान निगम अमले ने 01 गन्ने की चरखी, 02 लाईट के खोके, 15 फायबर कुर्सी, 04 फायबर स्टूल, 07 तिरपाल, 01 लोहे का स्टैण्ड, 01 फायबर ड्रम, 01 फोल्डिंग टेबिल, 01 भट्टी, 03 ठेले, 18 कैरेड, 01 गुमठी आदि जप्त किये। हरि प्रसाद पाल /11 जून, 2026