क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। वर्षों से फरार चल रहे वारंट शुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडे-बदमाशों की औचक चेकिंग तथा रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। एसपी रविंद्र वर्मा ने गश्त के पहले ब्रीफिंग की। एसपी ने बताया गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। इसके बाद समस्त एसडीओपी, समस्त थानों के थाना प्रभारी व पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात 12 से सुबह 5 बजे तक चली व्यापक कॉम्बिंग गश्त में 102 लिस्टेड गुंडों एवं 56 निगरानी बदमाशों के घरों पर दी गई औचक दस्तक देकर सर्चिंग की गई। इस सर्चिंग में 11 स्थायी वारंटी, 64 गिरफ्तारी वारंटी एवं 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आला अधिकारियों ने एसडीओपी स्तर पर हवालात निरीक्षण एवं क्षेत्रीय निगरानी भी गश्त का हिस्सा रहा। ईएमएस/नाजिम शेख/ 11 जून 2026