क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। श्री महामृत्युंजय धाम गांधीनगर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मातृ शक्ति संगठन द्वारा जल की महत्ता को लेकर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां भागवताचार्य पंडित बृजेश शर्मा ने गोपाल कृष्ण की अलौकिक लीला का बखान किया। इस अवसर पर बाल गोपाल मण्डली ने मटकी फोड़कर दूध-दही का रसास्वादन किया। पंडित श्री शर्मा ने कहा कि जल हमें कृष्ण के गुणों और लीलाओं की याद दिलाता है। जल, कृष्ण को याद करने का प्रेरक है। हमें जल के लिए आभारी होना चाहिए क्योंकि यह कृष्ण को याद करने का एक प्रेरक है, क्योंकि यह स्मरण उनके प्रति हमारी सेवा और प्रेम को बढ़ाएगा। हमारी भक्ति के पौधे को सींचेगा। कथा के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार की पूर्व महिला मंडल जिला संयोजिका सुनीता पाटीदार ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए पानी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल की तरह सरस जल बने सब में मिल जाए। प्रकृति का न करें-हरण आओ बचाए पर्यावरण.. का संदेश दिया। पंचम दिवस की कथा विराम पर आरती मुख्य मनोरथी सुधा देवी सोलंकी एवं सह मनोरथी श्रीमती कामिनी भारत सिंह मण्डलोई ने की। ईएमएस/नाजिम शेख/ 11 जून 2026