खरगोन (ईएमएस)। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में एससएस एकेडमी द्वारा स्टेडियम मैदान पर चल रहे जूनियर एवं सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट में गुरुवार को अंतिम लीग मुकाबला खेला गया। जूनियर सी और जूनियर डी टीम के बीच खेले गए मुकाबले में टीम डी विजेता रही। इसी के साथ दो फायनल की टीमें भी रन रेट के आधार पर तय हो गई है। प्वाइंट समान होने की स्थिति से रन रेट के आधार पर टीम ए और टिम ई ने फायनल में जगह बना ली है। मैच की शुरुआत में एसएसए के चेयर पर्सन अश्विन दांगी ने खिलाडिय़ो से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर जूनियर टीम सी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम डी शुरुआत से ही लडख़ड़ाते हुए नजर आई और महज 75 रनों पर सिमट गई। शुक्रवार से सीनियर टीमों के लीग मुकाबले शुरू हो रहे हैं। फायनल रविवार 21 जून को खेला जाएगा। मैच के दौरान मनोज रघुवंशी, जितेंद्र गोस्वामी, रवि यादव, राजेश सोनी, विनोद चौहान एवं एकेडमी के खिलाड़ी उपस्थित रहे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 11 जून 2026