क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। तीन दिवसीय 26वीं प्रकाश स्मृति व्याख्यानमाला के द्वितीय दिवस 12 जून को रात्रि 8.33 बजे से सनातन से समरसता विषय पर ख्यात समाज शास्त्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरुप्रकाश पासवान का व्याख्यान होगा। व्याख्यानमाला डायवर्सन रोड खरगोन स्थित जल संसाधन विभाग कार्यालय प्रांगण में होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. डॉण् संजय पासवान के सुपुत्र डॉ. गुरुप्रकाश पासवान ने अपनी राजनैतिक विरासत को अपने परिश्रम, अध्ययन एवं सक्रियता से नई ऊंचाई दी है। डॉ. अम्बेडकर के मूलमंत्र शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी है.. को आत्मसात कर अपने लेख, अध्ययन, शोधपत्रों से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों और नीति निर्माताओं से निरन्तर संवाद कर चिंतकों को नई दृष्टि दी है। आपका उद्यम केवल राजनीतिक दायरों तक सीमित न होकर सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण के लिए युवा नेतृत्व और वंचितों के अधिकारों के लिये कार्यरत है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर देश-दुनिया को यह संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है कि अब भारत केवल आर्थिक या सामरिक शक्ति नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय का वैश्विक वाहक बनेगा। ईएमएस/नाजिम शेख/ 11 जून 2026