12-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) महू शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पू खान के नेतृत्व में महू शहर कांग्रेस द्वारा कोतवाली चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने काली पट्टी बांधकर भजन गाए तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भाजपा को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। अपने संबोधन में पप्पू खान ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के सदस्य योगेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाशदत्त पांडे, विजेंद्रसिंह चौहान, शक्तिसिंह गोयल, पूर्व पार्षद एवं कार्यवाहक अध्यक्ष विजय नौलखा, मोहन अग्रवाल, आनंद गोगोलिया आदि मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 12 जून 2026