12-Jun-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। जीवनदीप समिति की बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों द्वारा सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में प्रस्तुत वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रस्तावों की समीक्षा के दौरान विधायक ने पाया कि कई बिल एवं दस्तावेज आवश्यक जानकारी एवं औपचारिकताओं के बिना प्रस्तुत किए गए हैं। विधायक श्रीवास्तव ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि समिति के समक्ष किसी भी प्रस्ताव या बिल को पूर्ण तथ्यों, आवश्यक दस्तावेजों एवं नियमानुसार प्रस्तुत किया जाना चाहिए। अधूरी जानकारी के आधार पर निर्णय लेना न तो समिति के हित में है और न ही जनहित में। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आगामी बैठक में बिलों एवं प्रस्तावों का पुन: परीक्षण कर नियमानुसार संपूर्ण दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत किया जाए। आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं होने तथा दस्तावेजों में त्रुटियां पाए जाने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी अंधेरे में रखकर कोई भी कार्य ना करें सार्वजनिक धन के उपयोग में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नवीन सामुदायिक भवन का विलंब से हो रहे निर्माण को यथा शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में सभी प्रस्ताव एवं बिल पूर्ण तैयारी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रस्तुत किए जाएं। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी प्रवेश पैकरा बीएमओ निखिलेश्वर गुप्ता बीपीएम श्वेता सिंह कोटा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरोज साहू जनपद अध्यक्ष सूरज भारद्वाज रतनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी विधायक प्रतिनिधि प्रतीक त्रिवेदी शिवदत्त पांडे कुलवंत सिंह शिवदयाल निर्मलकर अश्वनी टोडर सहित अधिकारी जन उपस्थित थे। मनोज राज 12 जून 2026