कोरबा (ईएमएस) राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर शिवाय हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा द्वारा 14 जून, शनिवार को एक विशाल मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भावुक अपील की है। अस्पताल परिसर में आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा, ताकि व्यस्त दिनचर्या वाले लोग भी अपनी सुविधानुसार पहुंचकर रक्तदान कर सकें। विशेषज्ञों के अनुसार नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है। रक्तदान के बाद शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेजी से होता है, जिससे ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और शरीर अधिक सक्रिय महसूस करता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूती मिलती है। मेगा ब्लड डोनेशन कैंप (राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस) का आयोजन 14 जून 2026 शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक शिवाय हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड के पास, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में आयोजित होगा। संपर्क करने हेतु 9458999333, 9458999444 इन नंबरो पर काल किया जा सकता हैं। 12 जून / मित्तल