क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। महाराष्ट्र (कल्याण )से अपने साथियों के साथ वाराणसी 12 जून, 2026 को घूमने आया एक लड़का उम्र करीब 16 वर्ष जो मुंशी घाट पर गंगा स्नान के दौरान बैरिकेडिंग के बाहर जाकर स्नान कर रहा था, जल पुलिस के द्वारा मना किया गया पर नहीं मान रहा था, जो गहरे पानी में जाकर स्नान करते समय डूबने लगा, जिसको ड्यूटी में मौजूद कांस्टेबल अशोक कुमार एवं स्थानीय नाविकों के सहयोग से सकुशल बचाकर बाहर निकाला गया , तथा उसके दोस्तों को सकुशल सुपुर्द किया गया। आस-पास के घाट पर स्नान करने वाले अन्य लोगों को बैरिकोडिंग के अन्दर रहकर ही स्नान करने हेतु बताया गया, जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो। वाराणसी जल पुलिस द्वारा गंगा में स्नान करने वाले सभी श्र्द्धालुगण व आम जनमानस से अपील की जाती है कि कृपया बैरिकेटिंग के अन्दर रह कर ही स्नान करें। डॉ नरसिंह राम / 12 जून 26