जबलपुर, (ईएमएस)। अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केण्ट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 बोतल एवं 203 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। केण्ट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चिकनी रोड स्थित बगीचा नंबर-57 में एक व्यक्ति खंडहरनुमा मकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां बगीचा नंबर-57, चिकनी रोड, केण्ट निवासी 45 वर्षीय दिलीप कुमार पटैल उर्फ बिल्लू को पकड़ा गया जिसकीतलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बैगपाइपर ब्रांड की 16 बोतल तथा 8 पीएम और बैगपाइपर ब्रांड के कुल 203 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सुनील साहू / मोनिका / 12 जून 2026/ 04.26