क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । पान पत्ते के गोट कंपू में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का समापन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पूज्य घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, सेवा एवं संस्कारों का संदेश दिया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजक भदोरिया परिवार ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।