12-Jun-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों में टिकाऊ कृषि और संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसी कड़ी में कोरिया जिले के ग्राम पंचायत जामपारा के किसान धनीराम अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। धनीराम लगभग 15 एकड़ भूमि में खेती कर रहे हैं और इस वर्ष उन्होंने धान फसल के लिए वैज्ञानिक सलाह के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग किया है। उन्होंने 15 बोरी यूरिया, 9 बोरी डीएपी, 1 बोरी पोटाश, 1 बोतल एक्को तथा 1 यूनिट नैनो डीएपी का उपयोग किया है। किसान धनीराम का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर मिल रहे तकनीकी मार्गदर्शन से उन्हें उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग और खेती की लागत कम करने में मदद मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि अब वे रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ वैकल्पिक पोषक तत्वों और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार ‘खेत बचाओ अभियान’ का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती और संतुलित पोषण प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/12 जून 2026