12-Jun-2026
...


भोपाल (ईएमएस) । परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनिश्री सुधासागर जी महाराज को चातुर्मास के लिए भोपाल आमंत्रित करने भोपाल के सभी मंदिरों के पदाधिकारियों के साथ 2000 से अधिक लोग 14 जून, रविवार को गुना रवाना होंगे। आयोजन के सूत्रधार रवीन्द्र जैन पत्रकार ने बताया कि मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ गुना में विराजमान हैं। भोपाल में उनके अगले चातुर्मास की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। संभवतः उनका चातुर्मास भोपाल के जैन नगर में हो सकता है। 9 जून को भोपाल के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों के अध्यक्षों की बैठक प्रोफेसर काॅलोनी जैन मंदिर में हुई, जिसमें मुनिश्री के चातुर्मास की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसी बैठक में तय किया गया कि भोपाल से 251 इनोवा कारों और 15 बसों के जरिए 2000 लोग सुबह गुना रवाना होंगे। इनमें सभी महिला मंडल, युवा मंडल, मंदिरों के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया इस यात्रा का संयोजक नरेन्द्र जैन टोंग्या को बनाया गया है। जस्टिस अभय गोहिल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय चौधरी के नेतृत्व में मुनिश्री को श्रीफल भेंट किया जाएगा। अंशुल जैन प्रवक्ता/12जून2026