क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मालवी गुजराती नाई समाज ट्रस्ट द्वारा मच्छी बाजार स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव के अवसर पर महामंडलेश्वर, अभा. सेन भक्ति पीठ अचलानंद गिरी के सानिध्य में हरसिद्धि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बैंड-बाजा, धर्मध्वजा, राधा-कृष्ण की झाकियां, भजन कीर्तन मंडलियां एवं जय श्रीराम के उद्घोष से मार्ग भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा राम मंदिर इंद्रेश्वर पहुंची। गुरुदेव ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता, नशामुक्ति, गौसेवा, मातृशक्ति सम्मान का संदेश देते हुए समाज को संगठित होकर राष्ट्र और धर्महित में कार्य करने का आह्वान किया। शोभायात्रा के पश्चात महाआरती एवं महाप्रसादी समारोह भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजित महाप्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा, अनुशासन एवं समर्पण की भावना विशेष रूप से देखने को मिली। मातृशक्ति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रभु श्रीराम के दर्शन एवं पूजन का लाभ प्राप्त किया। आनंद पुरोहित/ 12 जून 2026