राज्य
12-Jun-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में बुजुर्गों माता बहने एवं युवा ने अलीगढ़ नगर निगम पहुंचकर अलीगढ़ नगर निगम के सबसे लोकप्रिय नगर आयुक्त को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अंग वस्त्र पहनाकर एवं अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात एवं अलीगढ़ आने निमंत्रण देने के लिए की गई मुलाकात के छाया चित्र को भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश मंत्री मेघसिंह वाल्मीकि ने कहा कि हमारे नगर आयुक्त साहब गरीब जनता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं एवं जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं । ऐसे बहुत ही लोकप्रिय नगर आयुक्त का हम अभिनंदन करते हैं । क्यामपुर बाल्मीकि बस्ती में भगवान महर्षि वाल्मीकि के मंदिर के संस्थापक वीरेश वाल्मीकि ने कहा यह हम दलित समाज के लिए बहुत गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुरूप हमारे अलीगढ़ के बहुत ही लोकप्रिय महापौर प्रशांत सिंघल एवं ़ नगर निगम के नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा बिना किसी भेदभाव के दलित बस्तियों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किया जा रहा है। हम उत्तर प्रदेश सरकार का महापौर का एवं नगर आयुक्त का हृदय से आभार प्रकट करते हैं। इस मौके पर रामप्रकाश प्रधान ,बादल राणा ,राधेलाल वाल्मीकि ,सोनू वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, मलखान सिंह जाटव आदि लोगों उपस्थित रहे। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 12 जून 2026