क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


- सचिव पद हेतु एडवोकेट जितेंद्र सिंह ठाकुर ने भरा नामांकन देवास (ईएमएस)। जिला अभिभाषक संघ देवास के निर्वाचन वर्ष 2026-28 के लिए सचिव पद के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने अधिवक्ता समर्थकों के साथ निर्वाचन समिति के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने समर्थन का विश्वास जताया। नामांकन दाखिल करने के पश्चात एडवोकेट जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अधिवक्ता सम्मान, अधिवक्ता हितों की रक्षा तथा संघ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिवक्ताओं के सहयोग और समर्थन से वे संघ की गरिमा एवं हितों को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने श्री ठाकुर के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक योग्य, सक्रिय एवं अधिवक्ता हितैषी उम्मीदवार बताया। श्री ठाकुर ने सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव अधिवक्ता समुदाय की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। ईएमएस/ मोहने/ 12 जून 2026